Mahatma Gandhi grandson, Arun Gandhi passed away

नई दिल्ली। राष्ट्रपति महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी अरुण मणिलाल गांधी के बेटे तुषार गांधी ने दी है। खबरों के मुताबिक कोल्हापुर में आज ही उनका दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। अरुण मणिलाल गांधी काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

 

अरुण मणिलाल गांधी दक्षिण अफ्रीका में जन्मे भारतीय-अमेरिकी लेखक, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और मणिलाल गांधी के पुत्र थे। इसके साथ ही राष्ट्रवादी नेता और देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी के पोते थे। हालाँकि, उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए, उन्होंने अपने दादा की तपस्वी जीवन शैली को छोड़ दिया था।

अरुण मणिलाल गांधी भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। अरुण के पिता का नाम मणिलाल गांधी और माता का नाम सुशीला मशरूवाला है। अरुण खुद भी काफी शांत स्वभाव वाले व्यक्ति थे। यह अपने दादा महात्मा गांधी के नक्शे-कदम पर चल रहे थे और उनके बनाए राह पर चलते हुए अरुण ने सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर काफी काम किया। यह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के कार्यकर्ता के रूप में उभरे थे। अरुण गांधी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने साल 1957 में सुनंदा गाधी से शादी की थी। सुनंदा की साल 2007 में मृत्यु हो गई थी। दोनों के दो बच्चे भी है जो कि तुषार गांधी और अर्चना गांधी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *