नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की प्रोटेस्ट गर्ल या कह लें एक्टिविस्ट गर्ल ने शादी कर ली है। काफी दिन तक स्वरा भास्कर ने अपनी शादी को छुपाए रखा लेकिन अब एक वीडियो शेयर किया है जिस बात से ये कन्फर्म हो गया है कि स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। लगातार स्वरा भास्कर को भारत में हुए कई बड़े प्रोटेस्ट का हिस्सा बनते हुए देखा गया है और अब स्वरा भास्कर ने इस नई खबर से सभी के होश उड़ा दिए हैं। स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ बिताए हुए अपने लम्हों को शेयर किया है और ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे वो दूर के रास्तों को देखते हुए खुद नज़दीक आ गए और फिर एक-दूसरे के हो गए। स्वरा भास्कर और फहाद आज से 2 साल पहले करीब 2020 में मिले थे और दोनों प्रोटेस्ट के दौरान करीब आना शुरू हुए। स्वरा ने खुद वीडियो शेयर करते हुए बताया है।

स्वरा भास्कर और फहाद ने सीक्रेट मैरिज की है जिसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं और आज स्वरा ने जब से वीडियो डाला है तब इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी लव स्टोरी की एक वीडियो बनाई है। और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। ये शादी स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को ही कर ली थी। स्वरा ने फहाद से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की है।

स्वरा भास्कर ने ये जानकारी एक वीडियो शेयर करके दी हैं। जहां पर उन्होंने फहद अहमद के साथ दोस्ती का वीडियो शेयर किया है और ये दोस्ती कब नज़दीकियों में तब्दील हो गई, इसके बारे में बताया है। वीडियो में उनका प्रेम साफ दिख रहा है। फहाद एक एक्टिविस्ट हैं और समाजवादी के यूथ विंग के महाराष्ट्र यूनिट के प्रेजिडेंट हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी पढ़ाई अलीगढ यूनिवर्सिटी से की है। फहाद अहमद पहले भी कई प्रोटेस्ट का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन वो चर्चा में तब आए जब उन्होंने सीएए प्रदर्शन के दौरान मुंबई में प्रोटेस्ट किया था और अगस्त क्रान्ति मैदान में धरना भी दिया था। स्वरा के साथ कई जगहों पर पहले भी फहाद अहमद को देखा गया है और दोनों ही कई बार एक साथ प्रोटेस्ट में भी शामिल हुए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *