नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर धमकी संबंधी फोन आया। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कल सोमवार की रात 12:05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आई और उसकी पड़ताल की। इसके बाद उसे कुछ ही समय में दबोच लिया गया। हालांकि, आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है। इसके मद्देनजर उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी की उम्र 38 है।