नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बनवाए गए 400 नए मोहल्ला क्लीनिक को उद्घाटन के बाद पंजाब की जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। इस उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे थे केजरीवाल ने कहा, कि पंजाब के लोगों को किए गए वादों में से एक वादा पूरा गया है, वहीं मान ने पंजाब में दी गई सरकारी नौकरियों का भी ज्रिक किया।
ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਪੈਸਾ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਮ!
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ 'ਚ 400 #AamAadmiClinic ਹੋਰ ਖੁੱਲ੍ਹਣ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ…ਹੁਣ ਕੁੱਲ 500 ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਸਮਰਪਿਤ ਹੋ ਜਾਣਗੇ.. ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਤੇ ਵਧੀਆ ਇਲਾਜ ਮਿਲੇਗਾ… ਜੋ ਕਹਿੰਦੇ ਹਾਂ, ਉਹ ਕਰਦੇ ਹਾਂ… pic.twitter.com/1BnhGhUQrT
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 27, 2023
इन 400 नये क्लीनिक के साथ ही पंजाब में ‘आम आदमी’ क्लीनिक की कुल संख्या बढ़कर 500 हो गयी है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पंजाब में महज 10 महीने में आप सरकार ने 500 मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी है कि भगवंत मान ने केजरीवाल की एक और गारंटी पूरी कर दी है। वह 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा लोगों से किये गये वादों का जिक्र कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले गये हैं तथा आने वाले समय में और ऐसे क्लीनिक खोले जायेंगे। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और आप सांसद राघव चड्ढा भी इस मौके पर मौजूद थे।
ਸਿਹਤਮੰਦ ਤੇ ਤੰਦਰੁਸਤ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲ ਇੱਕ ਹੋਰ ਕਦਮ!!
ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ @ArvindKejriwal ਜੀ ਨਾਲ #500AamAadmiClinic ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ…
ਸਿਹਤ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਇਹ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ, ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ‘ਚ ਹੋਰ ਵੀ ਕਲੀਨਿਕ ਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ-ਹਸਪਤਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੁਹਾਰ ਬਦਲਣਗੇ… pic.twitter.com/RvGSFE8GQ0
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 27, 2023
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की सभी ‘गारंटी’ को पूरा किया जाएगा और उन्होंने पंजाब के लोगों से धैर्य रखने का आह्वान किया। उन्होंने पिछली सरकारों पर व्यवस्था को ‘नष्ट कर देने’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और वह भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी।
मान सरकार की तारीफ करते हुए आप प्रमुख ने कहा कि महज 10 महीने में 26,000 सरकारी नौकरियां दी गयी हैं जो ‘बड़ी बात’ है। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी पक्की की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मोर्चे पर मान सरकार 36 सरकारी विद्यालय के प्राचार्यों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेज रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब भी दिल्ली की तर्ज पर घर पर सरकारी सेवाओं की आपूर्ति शुरू करने जा रहा है।