पीएम मोदी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। पराक्रम दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित द्वीप पर बनने वाले स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया। इन द्वीपों का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय , सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है।

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल के तहत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों को हमारे परम वीर चक्र विजेताओं के नामों के साथ जोड़ा गया है और जब तक यह धरती रहेगी, उनकी स्मृति को बनाए रखने का प्रयास सेना के उत्साह को बढ़ाएगा।

शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में लिए गए सभी निर्णय निश्चित रूप से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जुड़ाव को स्वीकार करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौक पर अपने संबोधन में कहा, अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था। जहां पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *