नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य नेताओं ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’
Saddened to know about the passing away of former Union Minister Shri Sharad Yadav. A student leader of seventies who fought for democratic values, Sharad ji was an important national voice of the dispossessed in Parliament. My deepest condolences to his family and admirers.
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 12, 2023
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम् शांति।’’
Pained by the passing away of Shri Sharad Yadav Ji. In his long years in public life, he distinguished himself as MP and Minister. He was greatly inspired by Dr. Lohia’s ideals. I will always cherish our interactions. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति।
शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) January 12, 2023
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व सांसद शरद यादव का निधन पर जताया शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद शरद यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वे विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने वंचितों-शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’
वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद शरद यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वे विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने वंचितों–शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
— Om Birla (@ombirlakota) January 12, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें विनम, श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 12, 2023
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं।’ उन्होंने कहा कि माता जी और भाई शांतनु से बात हुई है। दु:ख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।
आदरणीय अभिभावक शरद यादव जी को अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि। शत्-शत् नमन। pic.twitter.com/n1lDGQoFQ3
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 12, 2023
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, श्री मल्लिक ने आज कहा कि शरद यादव जी मृदुभाषी, जमीनी राजनेता और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि श्री यादव से उनका संबंध का़फी पुराना था तथा उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से व्यक्तिगत तौर पर वे काफी दुखी है। श्री शरद यादव एक समर्पित जन नेता के तौर पर देश में सदैव याद किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को कष्ट सहन करने की शक्ति दें।
(1/2)
पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति हैं। वे मृदुभाषी, जमीनी राजनेता और सादगी के प्रतीक थे। उनसे मेरा संबंध काफ़ी पुराना था तथा उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके असामयिक निधन से व्यक्तिगत तौर पर मैं काफ़ी दुखी हूँ। pic.twitter.com/qiDIDkBOAD— Suman Kumar Mallick (@SumanKumarMall2) January 12, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, श्री शरद यादव जी के निधन से दु:खी हूँ। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मजबूत किया। उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ।’’ कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक ट्विटर पेज पर ट्वीट कर कहा, ‘‘जद-यू के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह पीड़ सहने की शक्ति प्रदान करें।’’
देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, श्री शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूँ।
एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया।
उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 12, 2023
गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की सूचना दी।
पापा नहीं रहे ????
— Subhashini Sharad Yadav (@Subhashini_12b) January 12, 2023
वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा गया है कि यादव को अचेत अवस्था में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था। बयान में कहा गया है, ‘‘स्वास्थ्य जांच के दौरान, उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी या रक्तचाप दर्ज नहीं किया गया… उपचार के सभी प्रयास नाकाम रहे। रात 10.19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’