नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। सरारी स्वतंत्रता सेनानी रक्षा सेवाओं, कल्याण खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग संभाल रहे सरारी ने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही फौजा सिंह सरारी ने कहा कि वो हमेशा से ही वफादार रहे हैं और पार्टी के साथ हमेशा वफादार रहेंगे।
#Punjab cabinet minister Fauja Singh Sarari submitted his resignation. A purported audio clip of a conversation between Sarari & his aide had gone viral in which duo were reportedly heard discussing plan to 'extort money' frm contractors. He was served a show-cause notice by #AAP pic.twitter.com/UxRCJFIY3q
— Parteek Singh Mahal (@parteekmahal) January 7, 2023
पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद पंजाब के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कई मंत्रियों का विभाग भी बदला जा सकता है साथ ही नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। शनिवार शाम पांच बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक कार्यक्रम कर नए मंत्री को कैबिनेट में शपथ दिलाई जा सकती है।
AAP leader Fauja Singh Sarari tenders his resignation from the post of a minister in the Punjab cabinet: Sources
(Pic – his oath ceremony as a minister on 4th July 2022) pic.twitter.com/rJJwxC1BwB
— ANI (@ANI) January 7, 2023
इस वक्त पंजाब की कैबिनेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान और 13 मंत्री हैं। इस वक्त 4 मंत्रियों की जगह खाली है। फ़ौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि अब नॉन-परफॉर्मर मंत्रियों को भी बाहर किया जा सकता है। कैबिनेट में नए चेहरों को जगह मिलने की भी बात सामने आ रही है। एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही फौजा सिंह चर्चा में बने हुए थे। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। कहा जा रहा था कि वायरल ऑडियो में फौजा सिंह अपने एक करीबी से ‘जबरन वसूली की प्लानिंग’ को लेकर चर्चा कर रहे थे। हालांकि खुद पर लगे इन सभी आरोपों को फौजा सिंह सरारी ने सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है।