नई दिल्ली। 2023 IPL Auction Live कोच्ची में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। पंजाब किंग्स ने सैम करन को आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा। मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है। IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई। मयंक को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा। आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।
आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।
-
05:43 PM, 23 Dec 2022 : रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.65 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 2.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 11.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 6.40 करोड़, गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़
-
05:31 PM, 23 Dec 2022 : चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन और इजहार-उल-हक नवीद को किसी ने नहीं खरीदा। 20 लाख में बेंगलुरु ने हिमांशु शर्मा को खरीदा।
-
05:23 PM, 23 Dec 2022 : केकेआर के पूर्व खिलाड़ को गुजरात ने खरीदा। केकेआर के पूर्व खिलाड़ी शिवम मावी को 6 करोड़ में गए गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
-
05:17 PM, 23 Dec 2022 : पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके वैभव अरोड़ा 60 लाख में खेलेंगे कोलकाता के लिए। विदर्भ के यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। के एम आसिफ, लांस मॉरिस और मुज्तबा युसूफ अनसोल्ड रहे।
-
05:12 PM, 23 Dec 2022 : 1.2 करोड़ में गुजरात के नए टाइटन बनेंगे भरत। 25 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा उपेंद्र यादव को।
-
05:08 PM, 23 Dec 2022 : केकेआर ने 90 लाख रुपये में विजय हरारे ट्रॉफी में तहलका मचाने वाले एन जगदीशन को खरीदा। जगदीनश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिजील कर दिया था।
-
05:00 PM, 23 Dec 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में विव्रांत शर्मा को खरीदा। प्रियम गर्ग, कॉर्बिन बॉश, अभिमन्यु ईश्वरन और सौरभ कुमार पर किसी ने बोली नहीं लगाई। विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले समर्थ व्यास और सनवीर सिंह को भी हैदराबाद ने खरीदा।
-
04:53 PM, 23 Dec 2022 : अनमोलप्रीत सिंह, एल आर चेतन, शुभम खजुरिया, रोहन कुन्नुमल और हिम्मत सिंह को नहीं मिला खरीदार। अंडर-19 विश्व विजेता शेख रशीद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।
-
04:49 PM, 23 Dec 2022 : छठे सेट में घरेलू क्रिकेटरों के लिए बोली लग रही है।
-
04:30 PM, 23 Dec 2022 : आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला।
-
04:30 PM, 23 Dec 2022 : आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला।
-
04:29 PM, 23 Dec 2022 : हैदराबाद ने मयंक मार्कंडेय को खरीदा। वह मुबंई की तरफ से खेल चुके हैं।
-
04:23 PM, 23 Dec 2022 : आज की नीलामी में बेंगलुरु ने 1.90 करोड़ में रीस टॉप्ली को खरीदा। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। ऐडम मिल्न को कोई खरीदार नहीं मिला।
-
04:21 PM, 23 Dec 2022 : मिनी नीलामी में 5.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे हेनरिक क्लासेन। कुसल मेंडिस और टॉम बैंटन को नहीं मिला कोई खरीदार।
-
04:17 PM, 23 Dec 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को खरीदा। सवा करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा ख़रीदे गए जाय रिचर्डसन। 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे इशांत शर्मा।
-
04:13 PM, 23 Dec 2022 : बांग्लादेश के लिटन दास को कोई खरीदार नहीं मिला।
-
04:11 PM, 23 Dec 2022 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कड़ी टक्कर दी। अंत में 16 करोड़ में सुपर जायंट्स ने बाजी मारी।
-
03:51 PM, 23 Dec 2022 : रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 3.70 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 3.05 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 20.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़, गुजरात टाइटंस 16.75 करोड़
-
03:42 PM, 23 Dec 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदा। यह इस सीजन की चौथी बड़ी बोली थी।
-
03:37 PM, 23 Dec 2022 : ऑक्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और मुबंई में ग्रीन को लेकर जंग देखने को मिली थी।
-
03:32 PM, 23 Dec 2022 : 50 लाख में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ओडीन स्मिथ। पंजाब किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइस वाले सिकंदर रजा को खरीदा।
-
03:26 PM, 23 Dec 2022 : आईपीएल के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।
-
03:22 PM, 23 Dec 2022 : हैरी ब्रुक के बाद फ्रेंचाइजी आपस में सैम करन को खरीदने के लिए जंग कर रही हैं। अभी तक 18 करोड़ की बोली लग चुकी है।
-
03:14 PM, 23 Dec 2022 : बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शाकिब-अल-हसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
-
03:07 PM, 23 Dec 2022 : पहले सेट में सबसे महंगे हैरी ब्रुक बिके हैं। वहीं रूट और राइली रुसो को कोई खरीदार नहीं मिला।
-
03:06 PM, 23 Dec 2022 : अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इस नीलामी के पहले अनसोल्ड खिलाड़ी बने जो रूट। राइली रुसो भी नहीं बिके।
-
03:03 PM, 23 Dec 2022 : स्टार बल्लेबाज राइली रुसो को किसी टीम ने नहीं खरीदा।
-
03:01 PM, 23 Dec 2022 : पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।
-
02:52 PM, 23 Dec 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई और 13.25 करोड़ में खरीदा।
-
02:45 PM, 23 Dec 2022 : 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले हैरी ब्रुक के लिए राजस्थान रायल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जंग चली। उसके बाद हैदराबाद ने भी बड़ी बोली लगाकर नीलामी को रोचक बना दिया है।
-
02:42 PM, 23 Dec 2022 : 2 करोड़ के बेस प्राइस पर केन विलियमसन पर बोली लगी। गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में विलियमसन को खरीदा।
-
02:33 PM, 23 Dec 2022 : पहले सेट में मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक जैसे धुरंधर की नीलामी होगी। स्टोक्स, सैम करन और कमरून ग्रीन की नीलामी दूसरे सेट में होगी।
-
02:18 PM, 23 Dec 2022 : केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तना की तलाश है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को लेकर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है।
-
02:12 PM, 23 Dec 2022 : चार बार की चैंपियन के पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं। जबकि गुजरात टाइटन्स की पर्स में 23.35 करोड़ रुपये हैं।
-
02:04 PM, 23 Dec 2022 : आईपीएल मिनी नीलामी में हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ हैं। वहीं, सबसे कब कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 7.05 करोड़ हैं।
-
01:53 PM, 23 Dec 2022 : नीलामी में बड़े नामों में बेन स्टोक्स, सैम करन, केन विलियमसन, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, जो रूट, सिकंदर रजा, जोशुआ लिटिल और मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।
-
01:43 PM, 23 Dec 2022 : आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर अमित सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
-
01:27 PM, 23 Dec 2022 : कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आईपीएल मिनी ऑक्शन होगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी होटल पहुंच चुकी है।
-
01:22 PM, 23 Dec 2022 : बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।
-
01:18 PM, 23 Dec 2022 : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। कोच्चि में वह नीलामी करते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। ठीक होने के बाद वह फिर लौटे थे।
-
12:58 PM, 23 Dec 2022 : महेंद्र सिंह धौनी- 164.84, रोहित शर्मा- 162.6 करोड़, विराट कोहली- 158.2 करोड़, सुरेश रैना- 110.74 करोड़( सन्यास ले चुके हैं) एबी डीविलियर्स- 102.51 करोड़।
-
12:29 PM, 23 Dec 2022 : आईपीएल 2023 ऑक्शन में जिन बड़े खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाएंगी उनमें बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरून ग्रीन और केन विलियमसन शामिल हैं। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
-
12:19 PM, 23 Dec 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान लोकेश राहुल (17 करोड़) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे नबंर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़) हैं। तीसरे पर रवींद्र जडेजा (16 करोड़) हैं। वहीं, चौथे नबंर पर रिषभ पंत (16 करोड़) हैं। पांचवे नबंर पर मुबंई के ओपनर ईशान किशन (16 करोड़) का नाम आता है।