नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते केसस को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को पत्र लिखा था। जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार 22 दिसंबर, 2022 को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह में कहा कि इन्होंने भाजपा मुझे पत्र लिखा कि कोरोना आ रहा है यात्रा बंद करो।
राहुल गांधी ने कहा कि अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनो, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं। ये सच्चाई है। यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई हर जाति के लोग शामिल हुए।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अब जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करने वाली है, तो वह भाजपा कह रहे हैं कि कोविड 19 ओमनीकॉर्न के मामले बढ़ रहे हैं। इस साल अगस्त-नवंबर के बीच सब-वैरिएंट के मामलों का पता चला। आपको बता दें, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान या तो सभी कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करने या इसे राष्ट्रीय हित में स्थगित करने के लिए एक पत्र लिखा था।
#WATCH | …It's their (BJP) new idea, they wrote a letter to me saying COVID is coming & stop the Yatra. All these are excuses to stop this Yatra, they are scared of India's truth: Rahul Gandhi on Union Health min's letter pertaining to Covid protocols in Bharat Jodo Yatra pic.twitter.com/BCzziH2n06
— ANI (@ANI) December 22, 2022
मंडाविया ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।
Union Health Minister Mansukh Mandaviya y'day wrote to Congress MP Rahul Gandhi & Rajasthan CM Ashok Gehlot.
Letter reads that COVID guidelines be strictly followed during Bharat Jodo Yatra & use of masks-sanitiser be implemented; mentions that only vaccinated people participate pic.twitter.com/cRIyZz0DLY
— ANI (@ANI) December 21, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में आगे लिखा था कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए। केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखला गई है। आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सवाल उठा रही है। अधीर रंजन चौधरी ने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क लगाकर और सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों से मिले थे या उनके घर गए थे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ देखकर बीजेपी और केंद्र सरकार घबरा गई।