Will the Bharat Jodo Yatra end after coming to Delhi on December 24..?

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन है। इसके बाद 21 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हरियाणा में हो जाएंगी। हरियाणा से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद यात्रा में नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा नए साल के बाद 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। यात्रा के ब्रेक लेने की वजह बताते हुए जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में कहा- “भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी।”

कांग्रेस पार्टी के नेता ने ट्वीट कर बताया 

कांग्रेस पार्टी के नेता और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में आएगी और उसके बाद यात्रा को 9 दिन का ब्रेक दिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी।”

21 दिसंबर को हरियाणा पहुंचेगी यात्रा 

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरु हुई थी। 16 दिसम्बर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने अपने 100 दिन पूरे किए। 21 दिसंबर को यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसके बाद दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचेगी। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किमी लंबा मार्च पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। फरवरी 2023 की शुरुआत में यात्रा जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न होगी। इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर जिले में है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *