नई दिल्ली। राजस्थान में सबसे ज्यादा करीब 112 किलोमीटर दौसा जिले में चलने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अलवर जिले में एंट्री कर चुकी है। अलवर सीमा पर स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया। अब मालाखेड़ा में राहुल गांधी की जनसभा होगी। बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं।
सुबह यात्रा शुरू होने के दौरान राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा ने कदमताल की।
इधर, आज यात्रा केवल सुबह के फेज में ही चली और 13 किलोमीटर का सफर तय किया। लंच ब्रेक के बाद अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई राजस्थान में यात्रा का 15वां दिन है और पहली बार राहुल की कोई जनसभा रखी गई है।
इस बीच, राहुल गांधी बच्चों से मिले और उनके कई सवालों के जबाव भी दिए।
हेलीकॉप्टर कैसे उड़ता है?
हेलीकॉप्टर के अंदर से बाहर का नज़ारा कैसा दिखता है?
पायलट बनने के लिए क्या करना पड़ेगा?बच्चों के मन में इसी तरह के ढेर सारे सवाल थे और उन सवालों के जवाब दे रहे थे खुद @RahulGandhi
देखिए पूरा वीडियो: https://t.co/T5z5yM4kej#BharatJodoYatra pic.twitter.com/i7ugmLgEeg
— Congress (@INCIndia) December 18, 2022
राहुल गांधी से मिलकर एक युवक ने रोजगार से जुड़ी परेशानी बताई तो राहुल ने साथ चल रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा, इसके समाधान की जिम्मेदारी आपकी है। राहुल गांव की महिलाओं से भी मिले।
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने आज पहली बड़ी जनसभा की। दोपहर बाद 2:30 बजे से अलवर के मालाखेड़ा में कांग्रेस की सभा रखी गई।
बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा के स्वागत में खड़ी थीं। राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, फोटो खिंचवाए। उनका हाल चाल पूछा। ग्रामीण महिलाओं से घर परिवार, रोजगार और बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
राजस्थान की सड़कों पर सुबह सवेरे गीत गाती हुई, राहुल गांधी का इंतज़ार करती हुई ‘पीली लूगड़ी’ वाली महिलाओं का उत्साह देखिए। वाक़ई “राहुल गांधी की रैली में पीली लूगड़ी छागी”
राजस्थान की सड़कों पर सुबह सवेरे गीत गाती हुई, राहुल गांधी का इंतज़ार करती हुई ‘पीली लूगड़ी’ वाली महिलाओं का उत्साह देखिए।
वाक़ई “राहुल गांधी की रैली में पीली लूगड़ी छागी” #BharatJodoYatra pic.twitter.com/vTZayCBsp9
— Congress (@INCIndia) December 18, 2022
राजस्थान में यात्रा आने के बाद अब तक राहुल गांधी की नुक्कड़ सभांए हुई हैं, लेकिन बड़ी गैदरिंग वाली जनसभा पहली बार हुई है। सभा में आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश भर से लोगों को लाया जा रहा हे। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।