अलर्ट..! दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। गुजरात में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा भी लुढ़क सकता है। आपको बताते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

शुक्रवार को दिल्‍ली में सीजन का न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया गया, लेकिन एयर क्‍वालिटी भी ‘खराब’ कैटिगरी में पहुंच गई। IMD के अनुसार, रविवार-सोमवार को दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कोहरा पड़ने की शुरुआत भी रविवार से होगी, ऐसा कहा गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तरी-पश्चिमी राजस्‍थान में शीतलहर चलेगी। हालांकि, दिल्‍ली-एनसीआर में ऐसी परिस्थितियां क्रिसमस के बाद बनने के आसार हैं।

गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल का हाल

  • गुजरात में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा. दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा. मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं। स्पिती वैली में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया। ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। पारा भी अब तेजी से लुढ़कने लगा है। छत्तीसगढ़ में भी अगले दो-तीन दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *