नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आज सुबह “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल हुए । सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में रघुराम राजन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए देखा गया। भारत जोड़ों यात्रा इस समय राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंच चुकी हैं। कोंग्रेस की इस यात्रा में अब तक कई नेता अभिनेता शामिल हो चुके हैं और आज इसी क्रम भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने। बता दें कि रघुराम राजन ने केंद्र सरकार की नीतियों से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा उन्होंने सरकार के नोटबंदी के फैसले का भी विरोध किया था।

एक्टिविस्ट मेधा पाटकर, स्वयंभू धर्मगुरु नामदेव दास त्यागी (कंप्यूटर बाबा के नाम से लोकप्रिय), अभिनेत्री स्वरा भास्कर और मुक्केबाज विजेंदर सिंह उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी की यात्रा में भाग लिया था।

 

कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी हैं और यह कश्मीर में समाप्त होगी। आपको बताते चलें कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा को राजस्थान के आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले यहां 17 दिन में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *