नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और वहां से लगातार बर्फीली हवाएं आ रही है जिस कारण उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है। वहीं चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के कारण दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है और इसका असर राजधानी में भी दिख रहा है।

आज कहां हो सकती है बारिश ?

आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आज तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, रायलसीमा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद बारिश की गतिविधियों में गिरावट के आसार हैं। इतना ही नहीं, केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

क्या ठंड दिखाएगी अपना रंग ?

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार-उत्तर प्रदेश में आज सुबह से कोहरा छाया रहेगा और दिन में भी कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार तक सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कुछ इलाकों में सर्द हवाओं की वजह से ठंड बढ़ सकती है। राजस्थान के चुरू समेत कई इलाकों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है।

दिल्ली में कब से गिरेगा पारा ?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ? 

मौसम विभाग की मानें तो आज, 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में आज कोहासा भी रहेगा। बात अगर प्रदूषण की करें तो दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे AQI 203 दर्ज किया जो कि खराब श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा। लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। वहीं दिन में आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *