हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री, बैठक में होगा ऐलान

नई दिल्ली। हिमाचल में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री? इसको लेकर जारी घमासान अब खत्म हो गया है। कांग्रेस ने इस सवाल का जवाब खोज लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीएम बनना तय हो गया है। हालांकि, इनके नाम का ऐलान शाम 5 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।

आलाकमान ने सीएम का नाम तय कर लिया है। आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि, उनके नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आज शाम पांच बजे राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। अब तक तीन नामों की चर्चाएं सबसे तेज हैं। इनमें सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री भी रेस में शामिल थी।

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘मुझे कोई जानकारी नहीं है। अभी कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, 5 बजे बैठक होगी। आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है।’ वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने राजभवन से 5 बजे मिलने का समय मांगा है।

सुक्खू ने कहा कि पहली बार इतनी जल्दी सीएलपी की बैठक बुलाई गई. 24 घंटे के अंदर विधायक दल की बैठक हुई. हम सब लोग हाईकमान के साथ खड़े हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से बात की है. विधायक एकजुट हैं. प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री या किसी को सीएम बनाया जाए,  किसी को कोई दिक्कत नहीं है. वहीं, प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि हमने ऑब्जर्वर से बात की है. सरकार आगे चलाना है. सब लोग मिलकर काम करेंगे। हाईकमान जिसका नाम तय करेगा, उसके साथ मिलकर काम करेंगे।

 

आपको बता दें, शनिवार सुबह से ही कांग्रेस विधायक शिमला के सेसिल होटल पहुंचने लगे। सेसिल होटल में ही पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक ठहरे हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिला है। हिमाचल में कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *