नई दिल्ली। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रदेश में काउंटिंग चल रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों के आने के बाद कांग्रेस बहुमत के आंकड़ों के साथ आगे बढ़ गई है। भाजपा को 29 और कांग्रेस को भी 36 सीटें मिली हैं। अन्य को 3 सीट मिली है।
तीसरे राउंड में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कॉल नेगी 313 से आगे चल रहे हैं।
- ऊना की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे
- डलहौजी विधानसभा सीट पर दो राउंड के बाद 1187 मतों से भाजपा प्रत्याशी डीए ठाकुर आगे
- तीन राउंड के बाद बड़सर से विधायक इंदरदत्त लखनपाल 1832 वोट से आगे
- ऊना जिले की कुटलैहड़ विधानसभा से तीसरे राउंड में देवेंद्र कुमार भुटटो कुल 2591 लीड के साथ आगे।
फतेहपुर विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे
- कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानियां को 2680 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार राकेश को 2841 मत मिले
शिमला ग्रामीण सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस आगे
- कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 1311 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार रवि मेहता को 747 मत मिले
- कांग्रेस प्रत्याशी 4122 वोट की बढ़त
नूरपुर सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस आगे
- कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन को 8335 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार रणवीर सिंह को 14890 मत मिले
- भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का 6555 वोट से आगे
आनी सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस आगे
- कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल को 3702 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार को 9181 मत मिले
- भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3975 वोट से आगे
कांग्रेस के प्रत्याशी 33 वोटों की लीड
- शिमला शहरी सीट पर चार राउंड पूरे
- कांग्रेस प्रत्याशी हरीश को 6869 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार संजय सूद को 5346 मत मिले
- कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त
नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर 3619 वोटों से आगे
- निर्दलीय केएल ठाकुर 8119
- लखविंद्र राणा बीजेपी 4532
- हरदीप बावा कांग्रेस 3456
कांगड़ा जिले की जवाली सीट पर दो राउंड पूरे
- कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चन्द्र कुमार को 3335 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार संजय गुलेरिया को 3302 मत मिले
- कांग्रेस प्रत्याशी 33 वोट से बढ़त
हमीरपुर जिले की भोरंज विधानसभा सीट के चार राउंड पूरे
- कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार को 1255 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार अनिल धीमान को 1408 मत मिले
- भाजपा को 2055 वोटों की लीड
कुसुम्पटी सीट पर दूसरा राउंड
- कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह को 7655 वोट प्राप्त हुए
- भाजपा के उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को 4475 मत मिले
- कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त
आपको बता दें, धर्मशाला विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की काफी महत्वपूर्ण सीट है. वर्तमान में यह सीट भाजपा के हाथ में है। पिछले चुनाव में बीजेपी के किशन कपूर ने जीत हासिल थी। हालांकि, किशन कपूर विधायकी छोड़ बाद में सांसद का चुनाव लड़े और यहां से सांसद बन गए।
ऐसे में उपचुनाव के दौरान इस सीट से विशाल नेहरिया ने जीत हासिल की और वह धर्मशाला के विधायक बने। साल 2017 में कुल 74,863 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिनमें 36,320 पुरुष और 36,543 महिलाओं ने वोट दिया था। हिमाचल की 68 विधानसभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान हुए थे. ऐसे में आज यानी 8 दिसंबर को नतीजे जारी होंगे।