रामपुर, मैनपुरी, खतौली में कौन किससे आगे, क्या सपा करेगी सबको पीछे?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं। रामपुर विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की गिनती तक समाजवादी पार्टी 4544 वोटों से आगे चल रही है।

सपा कैंडिडेट आसिम राजा को अभी तक 10459 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 5915 मत हासिल हुए हैं। रामपुर में केंन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक विक्रम सैनी समेत भाजपा नेता जमे हुए हैं। प्रत्येक राउंड के बाद जैसे-जैसे गठबंधन प्रत्याशी बढ़त ले रहा है, वैसे-वैसे भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ रही है।

 

रामपुर में आसिम रजा की बढ़त जारी

राउंड-6

आकाश सक्सेना,

भाजपा-5915

आसिम राजा, सपा-10459

मतों का अंतर-4544

खतौली 

खतौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड के बाद रालोद और सपा प्रत्याशी मदन भैया ने बनाई 6025 वोट की बढ़त। प्रत्येक राउंड के बाद बढ़ रहा है गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त का अंतर। बीजेपी की राजकुमारी सैनी पीछे चल रही हैं। तीसरे राउंड के बाद मदन भैया ने बनाई 4883 वोट की बढ़त।

प्रत्येक राउंड के बाद बढ़ रहा है गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त का अंतर। खतौली उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए 4883 वोटों से बढ़त बना ली है। गठबंधन प्रत्याशी पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए है।

मैनपुरी 

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में लगातार बढ़त बनाती जा रही हैं। उन्होंने लगभग 50 हजार से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य उन से पीछे चल रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात रघुराज सिंह शाक्य अपने ही गांव से डिंपल यादव के सामने हार गए हैं।

वह अपने गांव से 187 वोटों से पीछे हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 में 14वें राउंड की काउंटिंग का परिणाम आ चुका है। डिंपल यादव 34 हजार वोट से आगे चल रही हैं। जसवंतनगर सीट पर डिंपल को सबसे अधिक वोट हासिल हुए हैं। चौदह राउंड तक डिंपल को 62062 वोट मिले हैं। वहीं रघुराज शाक्य को 27443 वोट हासिल हुए। 34619 वोटों से आगे चल रही हैं डिंपल यादव।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *