मुंबई। रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। बीते दिनों हनी सिंह, शालिनी तलवार संग तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। तो वहीं अब अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी एक्स वाइफ शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर का दिल एक फेमस मॉडल पर आ गया है।
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फेमस रैपर हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। कपल को साथ देखकर दोनों के फैंस काफी खुश है। 6 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में हाथों में हाथ डाले टीना थडानी के साथ दिखाई दिए। दोनों किसी इवेंट में यहां आए थे और ब्लैक आउटफिट कैरी कर रखा था।
टीना का हाथ रैपर ने पकड़ रखा था। उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड्स और पपाराजी दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा एक और पोस्ट सामने आया था, जो यो यो हनी सिंह के ही हैंडस से शेयर किया गया था। उसमें भी उन्होंने टीना का हाथ थाम हुआ था और कैप्शन में लिखा था- ये मेरे और तुम्हारे बारे में है।
वीडियो पर लोगों के कमेंट
हनी सिंह और टीना थडानी के इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं लगातार इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। इस पर फैंस के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई कमेंट कर रैपर ने उनकी नई गर्लफ्रेंड के बारे में पूछ रहा है।
वहीं कई यूजर्स ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की है। एक ने कमेंट कर लिखा, ‘न्यू गर्लफ्रेंड तो ऐसे लिखा है, जैसे कोई न्यू गैजेट या न्यू कार लेते हैं।’ एक ने लिखा, ‘सिर्फ… गर्लफ्रेंड भी बोल सकते थे ये न्यू गर्लफ्रेंड बोलने का क्या मतलब है ये कोई वस्तु नहीं है।’ कई यूजर्स ने हनी को ट्रोल भी किया है।
टीना थडानी कौन है?
टीना एक मॉडल हैं और अपने करियर की शुरुआत इसी रूप में की थीं। उन्होंने अब तक के करियर में साल 2008 में आई द मोल साल 2010 में आई ड्रिफिटर्स और साल 2019 में आई अनारकली जैसी फिल्मों में काम किया है। टीना ज्यादातर शोज होस्ट करती हैं और कई पंजाबी गानों में नजर आई हैं।
हाल ही में टीना और हनी सिंह का गाना पैरिस का ट्रिप जैसा गाना किया। टीना के करियर का ये बेस्ट गाना साबित हुआ जो कई हफ्तों तक टॉप 10 में ट्रेंडिंग रहा।
टीना थडानी का बोल्डनेस देखकर हर कोई हैरान है और वो इन दिनों हनी सिंह के प्यार में हैं और अब फैंस को उम्मीद है कि ये कपल जल्द ही शादी भी कर लेगा।