शुरू हुई वोटों की गिनती, आप और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। AAP और BJP के बीच कांटे की टक्कर के साथ सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। एक दूसरे को कड़ा मुकाबला देते हुए दोनों ही पार्टी आगे पीछे चल रही हैं। वही कांग्रेस दूर तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी में 250 वार्डों के लिए चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे। एग्जिट पोल ने AAP की बड़े अंतर से जीत की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली के 42 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। कुल 1,349 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, इस साल की शुरुआत में तीन नगर निकायों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव था। 2017 में, भाजपा ने (तत्कालीन) 270 नगरपालिका वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी, जबकि आप केवल 48 और कांग्रेस 30 के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।

दोनों पार्टियों को शुरुआत में छह-छह सीटें मिली हैं। अपनी पहली जीत में, भाजपा और आप ने क्रमशः लक्ष्मी नगर और दरियागंज सीटें जीतीं। आज सुबह लगभग 10 बजे, भाजपा 109 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि आप 105 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस उस वक्त महज नौ सीटों पर बढ़त के साथ रेस में काफी पीछे थी।

भाजपा और आप का दावा 

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। अगर वोटर हमारा पक्ष लेते हैं तो हम 230 सीटों के पार भी जा सकते हैं। मेयर हमारी पार्टी का होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के हरीश खुराना ने कहा, ‘हमने कूड़ा निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा. भाजपा ने काम किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को केवल 50 सीटें मिली थीं लेकिन हमने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था।’

अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए थे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए रविवार, 4 दिसंबर को मतदान हुआ, जिसमें 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इस चुनाव को आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *