नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कल, रविवार यानि 4 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव यानी एमसीडी चुनाव होना है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुक्रवार शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया, राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली में 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान होना है। इसके तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कर्मी भी जोर-शोर सुरक्षा-व्यवस्था में लगा हुआ है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। एमसीडी चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं।
चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।
We conducted foot patrolling to ensure that MCD elections are conducted in a free & fair manner tomorrow. There're over 200 polling premises & around 700 polling booths of which 54 are critically sensitive, in the Central zone: Shweta Chauhan, DCP, Central Delhi pic.twitter.com/UvYPRTdNKA
— ANI (@ANI) December 3, 2022
परिसीसन की कवायद और उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों को मिलाकर एकीकृत एमसीडी बनाने के बाद यह पहला चुनाव है। एकीकृत एमसीडी 22 मई से अस्तित्व में आई है।
रविवार को होने वाला मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से तीन दिन बाद और दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मतदाताओं के लिए 68 मॉडल मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शनिवार शाम दिल्ली के अलग-अलग जिलो में पुलिस ने पेट्रोलिंग की। खासकर दरियागंज, सीलमपुर, जामा मस्जिद, जहांगीर पुरी आदि संवदेनशील जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
MCD election: All retail and wholesale markets to remain closed in Delhi tomorrow
Read @ANI Story | https://t.co/gF6DonixUh
#MCDElections2022 pic.twitter.com/M1OElzoKhh— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2022
दिल्ली में हैं मतदाता
स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा साझा किए गए आकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 45 लाख 5 हजार 358 है। इनमें से 78 लाख 93 हजार 418 पुरूष मतदाता, 66 लाख 10 हजार 879 महिला मतदाता और 1061 ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या है।
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड की संख्या है। हालिया परिसीमन एक्सरसाइज के बाद दिल्ली में यह पहला एमसीडी चुनाव होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर को दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन का चुनाव होगा कल के आयोजित होने वाले मतदान के लिए पोलिंग अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13,638 बूथ बनाएं गए हैं।