राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर

मध्य प्रदेश। भारत जोड़ो यात्रा 36 जिलों से होते हुए अब मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी हैं। गुरुवार को इस यात्रा में स्वरा भास्कर ने भी हिस्सा लिया। अब तक इस यात्रा में कई नेता और अभिनेता शामिल हो चुके हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा को अब श्रीनगर तक पहुंचने के लिए यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी तय करना है।
यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। वही आज प्रदेश में यात्रा का 10 वां दिन है। यात्रा घटि्टया की तरफ बढ़ गई है। आगर मालवा होते हुए यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा ने आठवें दिन उज्जैैन मेें ब्रेक लिया था। उज्जैन में राहुल गांधी ने एक बड़ी आम सभा को संबोधित किया था। राहुल ने महाकाल मंदिर में जाकर पूजा भी की थी।

बता दे कि यात्रा के 84 वें दिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई। वे काफी देर तक राहुल गांधी से बातें करते हुए साथ चलीं। राहुल के साथ चल रही टीम यात्रा में शामिल आम लोगों को भी उन से मिलवाने के लिए ला रही थी। विधायक जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी यात्रा में शामिल हुए।

स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी उन्होंने कहा “आज भारत जोड़ो यात्रा में जुडी और राहुल गांधी की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और प्यार प्रेरणादायक है!

 

बीते दिन प्रदेश में हल्की ठंड होने के बावजूद राहुल गांधी गर्म कपड़ों के बगैर सफेद टी शर्ट और काली पैंट पहने यात्रा में चलते दिखाई दिए। उनके साथ दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश सेवा दल की टीम यात्रा में चल रहे थे। राहुल के साथ बारी-बारी से उज्जैन के स्थानीय नेता भी साथ चल रहे थे। वही राहुल गाँधी ने भी नेताओं से मालवा क्षेत्र के बारे में भी बहुत से जानकारी ली।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ लगभग आधी से ज्यादा पूरी होने के पड़ाव पर है। राहुल गाँधी अब मध्यप्रदेश से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। इस कुल 3 हजार 570 किमी लंबी पैदल यात्रा में से राहुल और उनके सहयात्री अब तक 2 हजार किमी से ज्यादा भारत नाप चुके हैं। जिन 13 राज्यों से यह यात्रा गुजर रही उनमें से 9 राज्य पूरे हो चुके हैं। राहुल गाँधी की इस यात्रा में अब तक कई खिलाड़ी , अभिनेता, अमीर-गरीब भी खुद बखुद भी शामिल हो रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *