नाबालिग रेप सर्वाइवर ने खाली प्लॉट पर नवजात बच्ची को छोड़ा, चचेरा भाई गिरफ्तार

जोधपुर। खेड़ापा थाना क्षेत्र में एक 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा मां बन गई। रिश्ते में दूर का 17 वर्षीय चचेरा भाई उससे दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। अब उसने जोधपुर के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता व आरोपी दोनों नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि खेड़ापा थाना क्षेत्र के एक गांव में निवास करने वाली मजदूर परिवार की बेटी का उसी के दूर के रिश्ते में चचेरे भाई ने देह शोषण किया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मामले को लेकर खेड़ापा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खेड़ापा थानाधिकारी गिरधारी राम कड़वासरा ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। घटना 8 महीने पहले की है। इस दौरान पीड़िता कक्षा 10 में अध्ययन कर रही थी। आरोपी की बहन से पीड़िता कुछ किताबें मांगने घर गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अपना शिकार बना लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीड़िता के घर आकर भी दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।

इसके बाद पीड़िता को पेट दर्द शुरू हो गया था। माता-पिता ने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाकर दवाइयां दिलाई। मगर दर्द बंद नहीं हुआ। ऐसे में उसे सरकारी अस्पताल में दिखाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। वहां जांच में गर्भवती पाई गई। बाद में उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

आरोपी ने उठाया पीड़िता की मजबूरी का फायदा
पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। इस कारण वह दिन में मजदूरी पर चले जाते हैं। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस साल 12वीं पास की है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *