नई दिल्ली। रविवार सुबह से ही सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,550 रुपये है। बीते दिन भी यही कीमत बरकरार थी यानी आज दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 52,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दो दिन से सोने के दाम स्थिर हैं। दो दिन पहले 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,700 रुपये था।
लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 48, 700 रुपये है। जबकि 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 53,120 रुपये है। कल भी 24 कैरेट सोने का रेट सामान ही था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।
लखनऊ में चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन 200 रुपये की कमी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 61,200 रुपये है। वही कल चांदी का दाम 62,000 रुपये/किलो था।
कैसे करे शुद्ध सोने की पहचान
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता हैं तो वहीं कुछ लोग 18 कैरेट के सोने का इस्तेमाल भी करते हैं।
18 कैरेट और 22 कैरेट सोने में अंतर
18 कैरेट सोने में 75 फीसद सोना होता है, जिसमें 25 अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी आदि होती हैं। इस प्रकार के सोने का उपयोग पत्थर जड़े हुए आभूषण और हीरे के गहने बनाने के लिए किया जाता है। यह 24K और 22K सोने की तुलना में कम खर्चीला है। इसमें 75% सोना और 25% मिश्र धातु होती है, जो इसे टिकाऊ और कठोर बनाती है।