मुंबई। दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इस दौरान उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी, जिसका परिवार ने खंडन किया और अब अभिनेता गोखले के निधन की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।
Actor Vikram Gokhale, 77, passes away at Pune hospital
Read @ANI Story | https://t.co/U3YCIPJcmj#VikramGokhale #Gokhale pic.twitter.com/06jwPLq0qX
— ANI Digital (@ani_digital) November 26, 2022
शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार आज शाम को वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ रही है और सेलेब्स उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि
अब उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी और भूल भुलैया जैसी फिल्म में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार ने लिखा, विक्रम गोखले जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं, उनके साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
Very sad to know of the demise of Vikram Gokhale ji. Worked with him in films like Bhool Bhulaiyaa, Mission Mangal, had so much to learn from him. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/WuA00a2bpO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 26, 2022
रवि किशन
अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लिखा, मेरे पसंदीदा अभिनेता विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं हैं। ओम शांति।
मेरे पसंदीदा कलाकार विक्रम गोखले जी नहीं रहे महादेव उनको अपने श्री चरणो में स्थान दे ॐ शान्ति शान्ति शान्ति 🙏 pic.twitter.com/y5j69Irjj0
— Ravi Kishan (@ravikishann) November 26, 2022
अशोक पंडित
विक्रम गोखले के निधन की जानकारी मिलते ही अशोक पंडित ने लिखा, मराठी रंगमंच, टीवी और सिनेमा के बादशाह आदरणीय विक्रम गोखले जी हमारे बीच नहीं रहे। ये इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मराठी रंगमंच , टीवी और सिनेमा के बादशाह आदरणीय #VikramGokhale जी हमारे बीच में नहीं रहे !
इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुक़सान है !
उनके परिवार को हमारी तरफ़ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ !
ओम शांति ! 🙏🏼 pic.twitter.com/glr8HxEkcT— Ashoke Pandit (@ashokepandit) November 26, 2022
बात अगर विक्रम गोखले के करियर की करें तो परवाना से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद उन्होंने दर्जनों हिंदी और मराठी फिल्मों अहम किरदार निभाए। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, मिशन मंगल, दिल से, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, अग्निपथ, विक्रम बेताल जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मराठी, हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है और उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।