भोपाल। 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव में प्रवेश कर रही हैं राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज एक बार फिर शुरू हो गई है। यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार तीसरे दिन अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं है।
संविधान दिवस पर राहुल गाँधी आज आंबेडकर की जन्मस्थली से जनता को संबोधित करेंगे कहा जा रहा हैं कि आज की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है और आज संविधान दिवस होने के कारण राहुल गांधी आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 100 से भी अधिक नेता चलेंगे। इसमें पार्टी के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। कांग्रेस के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा भारत की एकता का उत्सव और आशा का त्योहार है। इसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं. यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के खिलाफ शुरू की जा रही है।
जानिए भारत जोड़ो यात्रा का आज का कार्यक्रम :
भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे मोरटक्का गांव से शुरू हुई जो करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मनिहार में विश्राम के लिए रुकी थी। कहा जा रहा हैं कि यह यात्रा 3 बजे उमेरिया चौंक से दौबारा शुरू होगी। शाम 6 बजे बलवाड़ा के मायापुर धाम मंदिर में एक बार फिर विश्राम के लिए रुकेगी। करीब 7 बजे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता डा बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंत में मारकम लेने के पास दशहरा ग्राउंड में आज की यात्रा समाप्त होगी।