नई दिल्ली। दिल्ली की बढ़ती सर्दी के बीच आगामी एमसीडी चुनाव ने दिल्ली का चुनावी मौसम गर्म किया हुआ। हर पार्टी बड़े बड़े वादो की लिस्ट लिए जनता को लुभाने में लगी हैं। इस कर्म में शुक्रवार को एमसीडी चुनाव 2022 के लिए भाजपा पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ लॉन्च किया गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ मिलकर शुक्रवार शाम को संकल्प पत्र’ लॉन्च किया गया हैं। दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सभी सेवाओं को एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
सभी झुग्गी झोपड़ी निवासियों को मिलेंगे पक्के मकान! #BJPMCDSankalpPatra pic.twitter.com/59u60Z8nkK
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 25, 2022
नगर निगम में पिछले 15 साल से सत्ताधारी दल काबिज है। हालांकि आम आदमी पार्टी यंहा भी ज़ोर शोर से अपनी किस्मत आज़माने में लगी है। आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय में भगवा पार्टी से सत्ता छीनने की भरपूर कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव को 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
2027 तक हर जोन में होगी मल्टीलेवल पार्किंग! #BJPMCDSankalpPatra pic.twitter.com/k34ScbFHhx
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 25, 2022
बीजेपी के संकल्प पत्र पर एक नज़र
- भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि मेधावी छात्रों को नि:शुल्क साइकिल मिलेगी।
- 100 दिनों के भीतर सभी सेवाओं को ऑनलाइन लाना।
- 100 प्रतिशत कचरा प्रसंस्करण।
- हरित और स्वच्छ दिल्ली के लिए अपशिष्ट-से-ऊर्जा रूपांतरण के माध्यम से सौ प्रतिशत कचरा संसाधित किया जाएगा।
- हर झुग्गी में रहने वाले को फ्लैट मुहैया कराया जाएगा और 17 हजार फ्लैट आवंटन के लिए तैयार हैं।
- व्यापार और स्वास्थ्य लाइसेंस भी खत्म कर देंगे और फैक्ट्री लाइसेंस भी खत्म कर देंगे।
- शहर में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे 50 जन रसोई पांच रुपए प्रति भोजन के हिसाब से खोले जाएंगे।
- एमसीडी स्कूलों में मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी।
- ऐसे सभी स्कूलों को 2027 तक स्मार्ट स्कूल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।