रोनाल्डो ने रचा इतिहास पांच विश्व कप में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

FIFA World Cup 2022 Highlights : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को एक बार फिर पुर्तगाल के नाम एक ऐतिहासिक जीत हासिल की। घाना के खिलाफ पुर्तगाल के ग्रुप एच मैच में सभी की निगाहें उन पर थीं और उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया। हालांकि, उन्होंने गुरुवार को कुछ ऐसा हासिल किया जो इससे पहले किसी फुटबॉलर ने नहीं किया था। मैच के 65वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया। उस गोल के साथ, रोनाल्डो पांच अलग-अलग फीफा विश्व कप में गोल करने वाले इतिहास के पहले फुटबॉलर बन गए। पुर्तगाल ने यह मैच 3-2 के अंतर से जीत लिया।

उन्होंने पेले और जर्मनी के यूवे सीलर और मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने चार विश्व कप में स्कोर किया था। रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय गोल के अपने स्वयं के विश्व रिकॉर्ड को 118 तक बढ़ाया। आमतौर पर विश्व कप कप में रोनाल्डो का आठवां करियर गोल था और जो कि बेहद उथल-पुथल भरे सप्ताह के बाद आया, स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई जिसके बाद जाओ फेलिक्स (78वें मिनट) और राफेल लियाओ (80वें मिनट) ने भी पुर्तगाल की ओर से गोल दागे।

मैच के दौरान पेनल्टी को लेकर विवाद था, जिसे रोनाल्डो द्वारा घाना के डिफेंडर मोहम्मद सलीसु के साथ न्यूनतम संपर्क के बाद नाटकीय रूप से टर्फ पर गिरने के बाद दिया गया था। Andre Ayew ने 73वें मिनट में बराबरी के गोल से घाना की उम्मीद जगाई लेकिन जोआओ फेलिक्स और राफेल लीओ के गोल ने यूरो 2016 चैंपियन के लिए विजयी शुरुआत पक्की की।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इस हफ्ते घोषणा की कि थी क्लब और मैनेजर एरिक टेन हैग की आलोचना करने के बाद रोनाल्डो तत्काल प्रभाव से बाहर हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में अपने समय के इस कड़वे अंत से तनाव का कोई संकेत नहीं दिखाया है। और बहुत ही सफाई के साथ जीत पुतर्गाल के नाम की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *